समारोह में फायरिंग के दौरान बीस वर्षीय युवती की गोली लगने की मौत हो गयी

  मेरठ जनपद में सोमवार रात थाना लिसाड़ी गेट में उस समय हड़कम्प मच गया, जब एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान बीस वर्षीय युवती की गोली लगने की मौत हो गयी. युवती बाकी परिजनों के साथ छत से बारात चढत का कार्यक्रम देख रही थी, तभी दूल्हा पक्ष में से कई युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी.घटना की सूचना अपर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी, दूल्हा-दूल्हे का पिता समेत दो दर्जन से अधिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल शादी का कार्यक्रम रात में रोक दिया गया।
करीब 10 बजे चढ़त के दौरान कुछ बराती लोग हर्ष फायरिंग कर रहे थे. अक्सा नाम की युवती मकान की छत पर खड़ी बारात देख रही थी, तभी गोली उसकी पेट में लग गई. घायल अवस्था में अक्सा को उसका भाई के द्वारा बाइक पर ही लेकर बागपत रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. अक्सा एके पिता की किराना की दुकान है और उसने इसी साल 12वीं की परीक्षा पास की थी.पुलिस ने मृतका के पिता अरशद की तहरीर पर दूल्हा सुहेल, उसके भाई साकिब और उनके पिता हाजी शाहनवाज सहित 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है, जबकि एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है. हर्ष फायरिंग में शामिल बाकी लोग फरार हैं इलाके में शादी समारोह में फायरिंग की घटना से लोगों में नाराजगी है. स्थानीय नागरिकों ने सख्त कार्रवाई की मांग की है. उधर घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है

Post a Comment

Previous Post Next Post