हरिद्वार में अर्ध कुंभ मेला 2027 के आयोजन हेतु अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रविन्द्र पुरी महाराज व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सभी १३ अखाड़ो के सचिवों के साथ बैठक कर पूज्य साधु-संतों के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की तथा कुम्भ मेला - 2027 की विधिवत घोषणा करते हुए कुम्भ मेले के दौरान होने वाले प्रमुख स्नान की तिथि भी घोषित की। कुंभ मेला 2027 का पहला शाही स्नान मकर संक्रांति 14 जनवरी को होगा। दूसरा अमृत स्नान मौनी अमावस्या 6 फरवरी, बसंत पंचमी 11 फरवरी, माघ पूर्णिमा 20 फरवरी और महाशिवरात्रि का अमृत स्नान 6 मार्च 2027 को होगा। फाल्गुन की अमावस्या का अमृत स्नान 8 मार्च 2027 को होगा। नव संवत्सर (नव वर्ष) अमृत स्नान 07 अप्रैल 2027, मेष संक्रांति अमृत स्नान 14 अप्रैल 2027, श्री रामनवमी अमृत स्नान 15 अप्रैल और चैत्र पूर्णिमा का अमृत स्नान 20 अप्रैल 2027 को होगा
Tags
उत्तराखंड हरिद्वार