वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में थाना एका पुलिस और एसओजी/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में भैंस चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के 7 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है।
मुठभेड़ के दौरान सलीम, कल्लू और जुम्मन के पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि चार अन्य आरोपियों को कॉम्बिंग के दौरान पकड़ लिया गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक भैंस, एक लवारा, तीन अवैध तमंचे, कारतूस, 14 हजार रुपये नकद और घटना में इस्तेमाल मैक्स पिकअप बरामद की है।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी रात के समय ग्रामीण इलाकों से भैंस चोरी कर पिकअप में ले जाकर कट्टी घरों में बेच देते थे। घायल आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल में भर्ती कराया गया है