सुहाग नगरी फिरोजाबाद के प्रमुख धार्मिक स्थलों की तस्वीर अब बदलने जा रही है।
धार्मिक पर्यटन विकास योजना के तहत मंछना स्थित नरसिंह धाम के सुंदरीकरण के लिए करीब 112 लाख रुपये, छदामी लाल जैन मंदिर के लिए 128 लाख रुपये और प्रसिद्ध पसीने वाले हनुमान जी मंदिर के विकास के लिए करीब 100 लाख रुपये का बजट मंजूर किया गया है।
इन परियोजनाओं के तहत मंदिर परिसरों में प्रकाश व्यवस्था, विश्राम गृह, पेयजल, स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आधुनिक व्यवस्थाएं विकसित की जाएंगी।
पर्यटन अधिकारी विशाल श्रीवास्तव के अनुसार, इन धार्मिक स्थलों को पर्यटन सर्किट से जोड़ने की तैयारी है, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर आध्यात्मिक अनुभव मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।