उत्तर प्रदेश के जनपद फिरोजाबाद में विधायक मनीष असीजा के 5 बर्षो के अथक प्रयासों से थाना उत्तर के पुराने जीर्ण शीर्ण भवनों के ध्वस्तीकरण के उपरांत खाली होने वाली भूमि पर नबीन अत्यधुनिक मल्टी स्टोरी प्रशासनिक भवन के निर्माण हेतु उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने आज 901:62 लाख की धनराशि की स्वीकृति प्रदान करते हुए 4 करोड़ 50 लाख 81 हजार की प्रथम क़िस्त की जारी
असीजा द्वारा उत्तर थाना भवन निर्माण हेतु 2021 यानी 5 बर्षो से लगातार शासन एवं विधानसभा में पैरोंकारी करी जा रही थी, सर्वप्रथम कैबिनेट में नए डिजाइन को पास करवाया, G+2 स्ट्रक्चर के सापेक्ष G+5 अर्थात 6 मंजिला भवन कराए जाने को कड़ी मशसक्कत करी,पीडब्ल्यूडी की दरों में परिवर्तन होने के कारण रिवाइज्ड ऐस्टीमेट शासन से दोबारा पास करवाया,शीग्र ही फिरोजाबाद की सम्मान जनता को थाना रामगढ़ और थाना दक्षिण की तरह अत्याधुनिक मल्टीस्टोरी 6 मंजिला थाना उत्तर भवन का निर्माण मिलेगा,