कनखल पुलिस ने शातिर चैन स्नैचर को छीनी गई सोने की चैन, तमंचा व कारतूस सहित दबोचा

हरिद्वार से बड़ी खबर सामने आ रही है कनखल आईटीआई जगजीतपुर के पास महिला से चैन स्नैचिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा किया महिला की 03 वर्षीय बच्ची के चोट भी लगी 
लुटेरे महिलाओं को बनाते थे शिकार 
आरोपी पूर्व में भी चैन स्नैचिंग के मामलों में जा चुका है जेल
कोतवाली ज्वालापुर, कनखल और रानीपुर में आरोपी के विरुद्ध कई मुकदमे दर्ज है 
 2022 में कनखल पुलिस ने आरोपी को 05 सोने की चैनों के साथ गिरप्तार किया था वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कनखल पुलिस ने चैन स्नैचिंग की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर स्नैचर को धर दबोचा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में छीनी गई सोने की चैन, 315 बोर का तमंचा मय जिंदा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।
दिनांक 20.09.2026 को महिला निवासी गणपतिधाम फेस-3, जमालपुर, हरिद्वार अपने घरेलू कार्य से हरिद्वार गई थीं। वापस घर लौटते समय आईटीआई जगजीतपुर,  रोड के पास एक बाइक सवार व्यक्ति ने उन्हें स्कूटी रोकने का इशारा किया।
महिला द्वारा स्कूटी नहीं रोकने पर आरोपी ने स्कूटी में लात मारकर उन्हें गिरा दिया और उनके गले से सोने की चैन छीनकर मौके से फरार हो गया। इस दौरान स्कूटी से गिरने के कारण वादिया की 03 वर्षीय पुत्री के सिर में चोटें आईं, जिसके उपचार में परिवार व्यस्त रहा। इसके बाद वादिया द्वारा थाना कनखल में तहरीर दी गई।
पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के मार्गों पर लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया गया। साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जानकारी जुटाई गई।
दिनांक 25.09.2026 को पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि आईटीआई जगजीतपुर के पास महिला से चैन छीनने की घटना में शामिल बाइक सवार व्यक्ति जमालपुर-जियापोता रोड की ओर आने वाला है।
सूचना पर पुलिस टीम द्वारा उक्त मार्ग पर वाहनों की चेकिंग शुरू की गई। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस टीम को देखकर वह सकपका गया तथा मोटरसाइकिल को पीछे मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा।
इसी दौरान मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई और बंद हो गई। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया।
पूछताछ एवं तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस तथा वादिया से छीनी गई सोने की चैन बरामद हुई।
हिरासत में लिए गए आरोपी की पहचान कुलदीप कुमार पुत्र बीरबल, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम रघुनाथपुर, थाना मंडावर, तहसील एवं जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई।
पूछताछ में आरोपी द्वारा वर्ष 2022 में कनखल एवं रानीपुर क्षेत्र में चैन स्नैचिंग की घटनाओं में जेल जाना भी बताया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post