ब्रेकिंग न्यूज -
हरिद्वार। नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने श्री हरिदर्शन रामलीला समिति (रजि.), भेल सेक्टर-5 द्वारा आयोजित श्री रामलीला 2026 के मंचन के षष्ठम दिवस का रिबन काटकर एवं भगवान श्रीराम की आरती कर शुभारंभ किया।
अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि रामलीला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और भारतीय संस्कारों का प्रतीक है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को भगवान श्रीराम के आदर्शों से जोड़ने के साथ-साथ समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करते हैं।
उन्होंने आयोजन समिति के सभी पदाधिकारियों एवं कलाकारों की सराहना करते हुए कहा कि रामलीला जैसे आयोजन हमारी परंपराओं को जीवंत बनाए रखते हैं और समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव एवं एकता का संदेश देते हैं।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सुनील कश्यप, सचिव चंद्रशेखर, उपाध्यक्ष रविंद्र तिवारी, अरुण गोयल, कैलाश भंडारी, महामंत्री पंकज चौहान उपस्थित रहे
Tags
हरिद्वार (उत्तराखंड)